फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Candidates and supporters who came for election symbols beat up,

चुनाव चिह्न लेने आए प्रत्याशियों और समर्थकों में मारपीट, भगदड़

Wed, 15 Nov 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Wed, 15 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Candidates and supporters who came for election symbols beat up,
बड़ौत तहसील में झगड़े के बाद मौके पर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चुनाव चिह्न लेने के लिए तहसीलदार कोर्ट में पहुंचे वार्ड नंबर 14 के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में किसी बात को लेकर  मारपीट हो गई। इस दौरान रिवाल्वर भी लहराई, इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर एक को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी भाग निकले।
विज्ञापन


तहसील परिसर स्थित तहसीलदार कोर्ट में मंगलवार को नगर पालिका परिषद बड़ौत के सभासद पद पर चुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जा रहे हैं, तभी 14 नंबर वार्ड का एक प्रत्याशी और दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


रिवाल्वर भी लहराने लगी। इससे भगदड़ मच गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर लड़ रहे युवक भागने लगे, लेकिन एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने वहां सघन चेकिंग अभियान चलाया और चुनाव चिह्न लेने आए प्रत्याशियों की तलाशी ली गई। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि किसी को भी गुंडागर्दी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यदि किसी ने कानून तोड़ा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed