फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Buffalo stolen from Nina found in village Niwada

निनाना से चोरी हुई भैंस निवाड़ा गांव में मिली

Sun, 28 May 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 28 May 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
फैजपुर-निनाना गांव से शुक्रवार की रात में चोरी हुई भैंस शनिवार सुबह निवाड़ा गांव में एक मकान में कमरे में मिली। मकान मालिक लोगों को देख फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


 निनाना गांव के चौधरी ओमपाल सिंह की एक भैंस शुक्रवार देर रात घेर से चोरी हो गई। थोड़ी देर बाद ही उनको घटना का पता चला गया। उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए और भैंस की तलाश शुरू कर दी। आसपास काफी तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


भैंस के पैरों के निशान के सहारे निवाड़ा तक पहुंच गए। पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर बने मकान के कमरे में भैंस बंधी हुई मिली। लोगों को देखकर आरोपी मकान मालिक भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में काफी ग्रामीणों ने कोतवाली में बताया आरोपी युवक ने ही भैंस चोरी की है।

उन्होंने एक पुलिस वाले पर चोर की हिमायत देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। सरूरपुर चौकी प्रभारी योगराज सिंह ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed