फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Budh Saini village girl attacked by leopard

बुढ़सैनी गांव में तेंदुए ने किया महिला पर हमला

Sun, 24 Jul 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 24 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
बालैनी। थाना क्षेत्र के बुढसैनी गांव में शुक्रवार की रात में घेर में गई एक महिला पर तेंदुआ ने हमला बोल दिया। शनिवार की सुबह भी दो और महिलाओं को घेर की छत पर तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। जिसे देख एक बेहोश हो गई और एक ने शोर मचा दिया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। शोर सुनकर तेंदुआ ईंख के खेत में जा छुपा। 
विज्ञापन


बालैनी और दोघट क्षेत्र में तेंदुआ का आतंक है। शुक्रवार की रात में बुढसैनी गांव में तीन महिलाओं को तेंदुआ दिखाई दिया। गांव निवासी राधिका पत्नी सुरेंद्र सिंह शुक्रवार की रात में अपने घेर में कार्य करने के लिए गई थी। उसी दौरान अचानक तेंदुआ ने उस पर हमला बोल दिया। तेंदुआ को देखते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों को देखकर तेंदुआ ईख के खेतों में जा छीपा। काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह कविता पत्नी सुरेंद्र और मंजू पत्नी उमेश अपने घेर में कार्य करने पहुंची तो छत पर तेंदुआ उन्हें घूमता दिखा। तेंदुआ को देखकर मंजू तो मौके पर ही बेहोश हो गई, लेकिन कविता ने शोर मचाया। तेंदुआ जंगल की ओर से भाग निकला। मौके सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। हथियार लेकर  जंगल में कांबिंग करनी शुरू कर दी। इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची कर्मचारी ने तेंदुआ के पंजे के निशान देखे। पुष्टी कर कहा पंजों के निशान से तेंदुआ ही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी बस्ती में अलर्ट घोषित 

ग्रामीणों ने बताया कि महिला पर जब से तेंदुआ ने हमला किया है तभी से लोग खेतों में भी नहीं जा पा रहे है। ग्रामीण भयभीत है। गांव के बाहर रहने वाले लोगों को अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed