{"_id":"8ad515208d75082f56c68441372265b2","slug":"block-office-raided-vandalized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक कार्यालय पर धावा बोला, तोड़फोड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लाक कार्यालय पर धावा बोला, तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Wed, 09 Sep 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
बावली रोड स्थित खंड विकास कार्यालय पर शराब पीने से मना करने पर कुछ युवकों ने ब्लाक कार्यालय पर धावा बोल दिया। युवकों ने ब्लाक पर लगी रेलिंग तोड़ डाली और कार्यालय में रखे कंप्यूटर व दरवाजों को तोड़ने का प्रयास किया। दहशत के कारण ब्लाक कर्मचारी वहां से भाग निकले।
बाद में कुछ कर्मचारियों ने लाठी-डंडे लेकर युवकों को वहां से दौड़ाया। आरोप है कि सूचना के घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे गुस्साएं ब्लाक कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया।
मंगलवार की सुबह ब्लाक पर तैनात कुछ कर्मचारियों ने ब्लाक पर बैठे कुछ युवकों को शराब पीने से मना किया तो युवकों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए वहां पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। युवकों ने ब्लाक पर लगी रेलिंग को तोड़ डाला।
विज्ञापन
इस दौरान युवकों ने ब्लाक कार्यालय में रखे कंप्यूटर व दरवाजों को भी तोड़ने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि सूचना के घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
बाद मेें कार्यालय पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर चौहान, वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक, ग्राम सचिव सुधीर तोमर ने लाठी-डंडे उठाकर युवकों को वहां से दौड़ाया। बाद में उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया।
बीडीओ वेदप्रकाश द्विवेदी का कहना था कि इस संबंध मेें कई बार पुलिस प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन, पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। हंगामा करने वालों में नीरज, लोकपाल, राजीव शर्मा, रामवीर पंवार, अरविंद, राशिद, संजय, सुधीर रूहेला आदि शामिल रहे।