पत्नी और साली के हाथ काटे, साढू़ समेत चार घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी रामफल कश्यप ने अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी शामली के टिटौली गांव निवासी राज मिस्त्री बबलू कश्यप के साथ की थी। दूसरी बेटी बेबी का विवाह कस्बा टीकरी के सतीश के साथ हुआ था। तीन माह पहले लक्ष्मी की अपनी पति के साथ कहासुनी हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा और लक्ष्मी अपनी बहन के घर टीकरी आकर रहने लगी थी। कई बार बबलू उसे लेने आया, लेकिन वह टिटौली जाने को तैयार नहीं हुई। बुधवार को बबलू अपने एक साथी के पत्नी को मनाने टीकरी पहुंचा।
बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। बबलू ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया, लेकिन बीच में उसकी बहन बेबी आ गई। हमले से बेबी का हाथ कट गया। मौका पाकर लक्ष्मी घर से निकलकर सड़क पर दौड़ी। हमलावर ने उस पर सरेआम धारदार हथियार से वार किया। शोर शराबा सुनकर सतीश का भाई कर्मवीर और उसकी पत्नी मुकेश भी मौके पर पहुंचे तो हमलावर ने दोनों पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमलावर अपने साथी और दो साल के बेटे के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
घायलों को बड़ौत ले जाया गया, वहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया। मुकेश और बेबी की हालत नाजुक बताई गई है। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी अजय शंकर राय, सीओ क्राइम श्वेताभ पांडेय, सीओ बड़ौत कर्मवीर सिंह और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावर की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई है।