फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Binauli station robberies in three locations

बिनौली थाना क्षेत्र में तीन स्थानों में लूटपाट

Wed, 04 Jan 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 04 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
बिनौली। थाना क्षेत्र में गाड़ी में सवार छह-सात सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार की रात में एक के बाद एक  तीन वारदातों को अंजाम दिया और पुलिस बदमाशों के पीछे भागती रही, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन


दाहा-बरनावा माग पर संतनगर गांव के जंगल में रामशरण निवासी बड़ौत का कृषि फॉर्म हाउस है। सोमवार की रात में इस फॉर्म पर काम करने वाले मनोज पुत्र इंद्र, उसकी मां विद्या, भाई नरेश और ऋषिपाल परिवार समेत सो रहे थे। रात्रि के एक बजे छह-सात सशस्त्र बदमाश फॉर्म में घुसे और उन्होंने ऋषिपाल को उठाया, वहीं पास में सोये उसके भतीजे वंश को भी उठा लिया और उसे मारने की धमकी देते हुए माल कहां रखा है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पूरे परिवार को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया और वहां से 7 हजार की नगदी, बैटरी, कीमती वस्त्र और वहां बंधे भैंसा  गाड़ी में लाद भाग निकले। इसके बाद इन्ही बदमाशों ने चंदायन गांव के जंगल में किनौनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार प्रमानंद शर्मा को मारपीट कर बंधक बनाया और उसकी टॉर्च, मोबाइल और 500 रुपये लूट लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ये बदमाश बरनावा गांव पहुंचे और वहां नई बस्ती में आईशा पत्नी सुऐब शौच करने उठी थी, उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने शोर मचा दिया तो गांव वाले एकत्र हो गए तो बदमाश भाग निकले। सूचना पर बिनौली पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक बदमाशों को तलाश किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। इस संबंध में कृषि फॉर्म हाउस के मनोज ने तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed