फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhagwanpur village attacked family

भगवानपुर गांव में परिवार पर हमला

Sat, 24 Sep 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट Updated Sat, 24 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bhagwanpur village attacked family
बड़ौत के ट्यौढ़ी गांव में मिनी बस पर पथराव के बाद लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भगवानपुर गांव में मामूली कहासुनी को लेकर पड़ोसियों ने घर में महिला और उसके दो बच्चों को पीटा और उसके 13 वर्षीय बेटे को उठाकर साथ ले गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


भगवानपुर निवासी अख्तर मजदूरी करता है। शुक्रवार को अख्तर गांव से बाहर मजदूरी के लिए गया था। घर में उसकी पत्नी मीला, बेटी साहिरा और बेटा इमरान थे। उनकी पड़ोसी रिजवान और उस्मान पुत्र मीदा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है हमलावर उसके 13 वर्षीय बेटे इमरान को अपने साथ उठाकर ले गए।
विज्ञापन


सूचना पर अख्तर घर पहुंचा और घायल मां-बेटी को थाने ले गया। इस संबंध में अख्तर ने रिजवान और उस्मान पुत्र मीदा, संजिदा पत्नी मीदा समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया। एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया मामला मारपीट का है। बच्चे को उठाकर ले जाने वाली बात गलत है। फिर भी इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत ः लोनी। राजपुरी कालोनी में बृहस्पतिवार देर रात विवाहिता दोघट बागपत निवासी अंजली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने जहर देकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी शादी राजपुरी कालोनी निवासी राहुल के साथ हुई थी। 

मिनी बस पर शरारती तत्वों ने किया पथराव
बड़ौत।  शुक्रवार को बड़ौत से लोनी बार्डर तक चलने वाले मिनी बस यूपी 17 जे 1454 बड़ौत से लोनी के लिए चली । इसे चालक ऋषिपाल चला रहा था। जब वह ट्यौढ़ी में सवारी उतारकर चली तो कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया।


इससे बस में सवार एक महिला समेत तीन लोग को मामूली चोटें आई। इस पर मिनी बस चालकों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग जाम कर दिया। दो घंटे तक जाम लगने से पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। बस में सवार अजय कुमार नामक यात्री ने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पुलिस ने भूषण नामक एक युवक को हिरासत में  लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed