{"_id":"58a1ff564f1c1b564fd83c82","slug":"banana-lady-went-into-the-secret-death-of-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":" राज बन गई महिला केला देवी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राज बन गई महिला केला देवी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निरपुड़ा गांव की महिला केला देवी की मौत राज बन गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसके शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं मिला है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस बिसरा को आगरा लैब में भेजने की तैयारी कर रही है।
थाना दोघट क्षेत्र के गांव निरपुड़ा की महिला केला देवी (55) की रविवार को मौत हो गई थी। उसके बेटे आदेश शर्मा ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर उसकी मां की पीटकर और गला दबाकर हत्या की है। सूचना मिलने पर गांव में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोघट थाना में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी।
सोमवार को महिला कैला के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट पुलिस के पास पहुंच गई। इसे देखकर पुलिस की कार्रवाई उलझ गई है। रिपोर्ट में मौत की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। दूसरी तरफ दोघट के थानाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव ने कहा महिला केला की मौत कैसे हुई, इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता नहीं चला है। बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। उसको जांच के लिए आगरा लैब में भेजा जाएगा। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। मृतका के परिजनों ने जिस महिला पर हत्या का आरोप लगाया था, फिलहाल उसे सुपुर्दगी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
परिजन अभी भी है महिला
केला की हत्या पर अडिग
बागपत। शिव नारायण शर्मा का आरोप है कि उसकी पत्नी केला देवी की हत्या हुई है। उसने पुलिस से पुत्रवधू समेत सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कैड़वा में वोट न देने पर हमला, छह पर केस दर्ज
अमीनगर सराय। कैड़वा गांव में समर्थक प्रत्याशी को वोट न देने पर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़ित दहशत में हैं। उसकी तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। छपरौली विधानसभा क्षेत्र के गांव कैड़वा निवासी धर्मवीर ने पुलिस को बताया गांव के कुछ लोग उस पर अपने समर्थक प्रत्याशी पर वोट डालने का दबाव बना रहे है, लेकिन उसने अपनी मर्जी से दूसरे प्रत्याशी को वोट दिया। इसी को लेकर आरोपियों ने रविवार देर शाम उसके साथ गाली-गलौज कर हमला किया। उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले भी आरोपी कई बार धमकी दे चुके हैं। आरोपियों से वह परेशान हैं। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेकर उसकी तहरीर पर छह आरोपी अंकुश, संजय, सौरभ, हरेंद्र, सोनू और अक्षय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।