फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Whose murder case was registered, now his claimed to lodged in Pakistan jail, demanded action from PM

UP: जिसकी हत्या का मुकदमा दर्ज, उसके पाकिस्तान जेल में बंद होने का दावा, पीएम मोदी को चिट्ठी भेज लगाई गुहार

Wed, 14 Feb 2024 08:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Feb 2024 08:55 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में जिसकी हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया, अब उसके पाकिस्तान जेल में बंद होने का दावा किया गया है। पीड़ित परिवार ने पीएम मोदी को चिट्ठी भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Baghpat: Whose murder case was registered, now his claimed to lodged in Pakistan jail, demanded action from PM
पाकिस्तान जेल (डेमो पिक)

विस्तार

बागपत में जिसकी हत्या का डेढ़ साल पहले मुकदमा दर्ज कराया गया था, अब उसके पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद होने का दावा किया गया है। वहीं, शव से लिए गए डीएनए सैंपल का पिता व भाई के साथ भी मिलान नहीं हो सका। इस मामले में जेल में बंद आरोपियों के भाई ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी भेजकर जांच कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


गाजियाबाद जिले के डिडौली गांव के जंगल में 12 अगस्त 2022 को एक युवक का शव पड़ा मिला था। जिसका पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। कुछ दिन बाद गाजियाबाद के नेकपुर गांव निवासी तेजपाल ने कपड़े देखकर शव की पहचान अपने बेटे तेजवीर उर्फ जोनी के रूप में की थी। साथ ही नेकपुर गांव निवासी सतीश उर्फ पप्पू, सतीश उर्फ लीलू, चमरावल गांव निवासी डेयरी संचालक गौरव त्यागी और बिट्टू उर्फ प्रदीप के खिलाफ मुरादनगर थाने में हत्या समेत एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और घटनास्थल चांदीनगर क्षेत्र का बताकर जांच चांदीनगर थाने में ट्रांसफर कर दी।

विज्ञापन

इस मामले में सीओ ने जांच करने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इसमें पुलिस ने शव से लिए गए सैंपल का मृतक तेजवीर उर्फ जोनी के पिता तेजपाल, भाई सौरभ के डीएनए सैंपल लेकर मिलान के लिए प्रयोगशाला भेजा था। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता अनुज ढाका ने बताया कि इस मामले में डीएनए जांच रिपोर्ट आई है और उसमें शव के सैंपल का पिता व भाई के सैंपल से मिलान नहीं हो सका है। वहीं, हत्या के मुकदमे में जेल में बंद आरोपी गौरव त्यागी के भाई सौरभ त्यागी ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर मृतक बताए गए तेजवीर उर्फ जोनी के पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद होने का दावा किया। सौरभ त्यागी ने आरोप लगाया कि हत्या का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। सौरभ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

अधिवक्ता अनुज ढाका के अनुसार, नेकपुर गांव के तेजवीर उर्फ जोनी के बारे में जानकारी लेने के लिए दिल्ली की खुफिया एजेंसी की टीम भी गाजियाबाद जिले के नेकपुर गांव में जांच के लिए पहुंची थी। इसके बाद कचहरी परिसर में पहुंचकर भी जानकारी हासिल की। हालांकि, खुफिया एजेंसियों ने अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं भेजी।

विज्ञापन

आरोपी ने जेल से मांगी आरटीआई
बागपत जेल में बंद गौरव त्यागी ने तेजवीर उर्फ जोनी के बारे में जानकारी लेने के लिए गृह मंत्रालय से आरटीआई के तहत सूचना भी मांगी। उसने सूचना मांगने के लिए कहा है कि पाकिस्तान के लाहौर की जेल में तेजवीर उर्फ जोनी नाम का भारत का युवक बंद है। उसके बारे में जानकारी करके सूचना उपलब्ध कराई जाए। हालांकि, गृह मंत्रालय की तरफ से सूचनाएं नहीं भेजी गईं। जिसके लिए उसे पत्र भेजकर कहा गया है कि इसकी सूचना जल्द दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: किसान आंदोलन का वेस्ट यूपी में असर, ट्रेन हुई रद्द, पुलिस प्रशासन अलर्ट, दिल्ली की सीमा पर नाकेबंदी जारी

तेजवीर उर्फ जोनी की हत्या का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। मृतक के पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद होने के बारे में एक व्यक्ति ने जानकारी दी है, लेकिन अभी तक कोई पत्र नहीं मिला। पत्र मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - प्रीता सिंह, सीओ

यह भी पढ़ें: 
UP: नरेश टिकैत बोले- किसानों का फैसला नहीं करा पाए तो जयंत को होगा नुकसान, 16 को देश में किसान लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed