फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Naresh Tikait said that Jayant will suffer loss if unable to make decision for farmers

UP: नरेश टिकैत बोले- किसानों का फैसला नहीं करा पाए तो जयंत को होगा नुकसान, 16 को देश में किसान लॉकडाउन

Wed, 14 Feb 2024 07:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Feb 2024 07:25 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : नेरश टिकैत ने कहा कि अगर चौधरी जयंत किसानों का फैसला नहीं करा पाए तो उन्हें नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि देश में 16 फरवरी को किसान लॉकडाउन रहेगा।

विज्ञापन
UP: Naresh Tikait said that Jayant will suffer loss if unable to make decision for farmers
नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह भाजपा के साथ ही हैं, अब उन्हें किसानों का फैसला करा देना चाहिए। अगर वह किसानों का फैसला नहीं करा पाए तो नुकसान होगा। सरकार भी समझ लें कि सिर्फ भारत रत्न देने से काम नहीं चलेगा, अन्नदाता की समस्याओं का समाधान करना होगा।

विज्ञापन


पंजाब में चल रहे घटनाक्रम पर बुधवार को पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि जयंत सिंह भाजपा के साथ गए थे। अब उन्हें देश के किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए आगे आना चाहिए। अगर वह समाधान नहीं करा पाए तो बात उल्टी भी पड़ सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: रेल और परिवहन पर असर, आज से सब्जी और फलों की आवक हो सकती है प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को किसान लॉकडाउन है। पूरे देश का किसान एक है। सरकार पंजाब या हरियाणा के किसानों को अकेला समझने की भूल न करें। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के सवाल पर टिकैत ने कहा कि सिर्फ भारत रत्न से किसानों का काम नहीं चलेगा। गन्ने का मुद्दा, एमएसपी और अन्य मुद्दे हैं। सरकार को यह समझना चाहिए कि किसान ही देश का पेट भरता है। किसान आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं है। पूरे देश के किसानों की निगाह दिल्ली पर है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में तेंदुए की दस्तक: आरवीसी सेंटर के CCTV में हुआ कैद, वन विभाग ने सर्च अभियान किया शुरू

17 फरवरी को सिसौली में किसान आंदोलन पर रणनीति

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि देश के वर्तमान हालात और किसानों की समस्याओं पर 17 फरवरी को सिसौली में मंथन किया जाएगा। किसान भवन पर भाकियू की मासिक पंचायत होगी, जिसमें भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed