{"_id":"6ae0ddbe548bf22ec60cb480","slug":"car-falls-into-a-drain-while-trying-to-avoid-an-e-rickshaw-driver-injured-meerut-news-c-72-1-mct1002-161815-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में नाले में गिरी कार, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में नाले में गिरी कार, चालक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी में मंगलवार को एक कार की टक्कर लगने के बाद आगे चल रहे ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में कार नाले में जा गिरी। नाला गहरा होने के कारण कार नाले में डूब गई। घटना को देखकर आसपास के लोग दौड़े और चाेटिल हुए चालक को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार, भगवती कुंज निवासी प्रदीप वरना कार से गाजियाबाद से मेरठ आ रहे थे। इसी दौरान रिठानी घोपला मोड के पास पीछे से आ रही एक अन्य कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद प्रदीप की कार अनियंत्रित हो गई। प्रदीप ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान आगे चल रहे ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में कार दिल्ली रोड के नाले में जा गिरी। नाले में गिरने के कारण प्रदीप चोटिल हो गया। हादसे को देखकर आसपास के लोग दौड़े और प्रदीप को नाले से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप को उपचार के लिए भेजा और क्रेन बुलवाकर कार को नाले से बाहर निकाला। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि हादसे के संबंध में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --