फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Six-hour police custody remand granted for four murder suspects

Banda News: चार हत्यारोपियों की छह घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर

Tue, 27 Oct 2026 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 27 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Six-hour police custody remand granted for four murder suspects
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या के मामले में न्यायालय ने चार आरोपियों की छह घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है।
विज्ञापन

पुलिस 29 अक्तूबर को चारों आरोपियों को जेल से अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस इस पूछताछ के जरिए मामले की जांच को आगे बढ़ाएगी।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा निवासी भइयाराम के दो पुत्रों मनोज और युवराज की 30 सितंबर को रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने दोनों के शव पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिए थे। पुलिस ने इस मामले में भवानीदीन, अखिलेश, सुरेंद्र नेता और लम्बरी के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

बाद में मामले में साजिश रचने और वारदात को शह देने के आरोप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा और अपराधी शेरा उर्फ ओमकार को नरैनी कोतवाली पुलिस ने बांदा शहर के मुचियाना मोहल्ले में महेंद्र पाल वर्मा के आवास से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने जेल में बंद भवानीदीन, अखिलेश, सुरेंद्र नेता और लम्बरी को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ करने की अर्जी न्यायालय में दी थी। न्यायालय ने चारों की छह घंटे की कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी है। अब 29 अक्तूबर को पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ करेगी।
नरैनी कोतवाली प्रभारी और मामले के विवेचक प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय से कस्टडी रिमांड मिल गई है। 29 अक्तूबर को चारों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

---
नंदवारा कांड में दो बार बदली गई विवेचना
नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने दो बार विवेचक बदले।
घटना के समय नरैनी कोतवाली में तैनात रहे इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्रा को कोतवाली से हटाकर इंस्पेक्टर प्रताप सिंह को तैनात किया गया था। इसके बाद मामले की विवेचना के लिए एसआईटी गठित की गई और जांच गिरवां थाना प्रभारी सुरेश सैनी को सौंपी गई। सुरेश सैनी मामले की विवेचना कर रहे थे।

इसी दौरान 18 अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक ने उन्हें जांच से हटाकर नरैनी कोतवाली प्रभारी प्रताप सिंह को विवेचना सौंप दी। वर्तमान में इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ही मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed