फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: farmers movement Impact in West UP and police administration alert, blockade continues on Delhi border

UP: किसान आंदोलन का वेस्ट यूपी में असर, ट्रेन हुई रद्द, पुलिस प्रशासन अलर्ट, दिल्ली की सीमा पर नाकेबंदी जारी

Wed, 14 Feb 2024 07:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Feb 2024 07:33 PM IST
सार

Kisan Andolan : किसान आंदोलन को लेकर पश्चिमी यूपी में कहीं पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा तो कहीं इसका कोई प्रभाव नहीं देखने को मिला। वहीं, दिल्ली की सीमा पर नाकेबंदी जारी है।

विज्ञापन
UP: farmers movement Impact in West UP and police administration alert, blockade continues on Delhi border
आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसान आंदोलन के चलते मेरठ जनपद में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मेरठ एक्सप्रेसवे समेत दिल्ली की सीमा पर जनपद की पुलिस की नाकेबंदी जारी है। हालांकि, किसानों के किसी भी संगठन ने अभी दिल्ली का रुख नहीं किया। भारतीय किसान यूनियन ने अभी दिल्ली जाने से इनकार किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन दिल्ली का रुख करेगी।

विज्ञापन


उधर, किसान आंदोलन का असर परिवहन पर भी पड़ा है। रेलवे ने जालंधर से दिल्ली के बीच चलने वाली जालंधर इंटरसिटी सुपर को रद्द कर दिया है। रोडवेज की बसों को कश्मीरी गेट तक नहीं भेजा जा रहा है। आनंद विहार और सराय काले खां तक बसों का संचालन हुआ है। हरियाणा में मेरठ से करनाल जाने वाली बस को पानीपत से वापस भेज दिया गया। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

अमृतसर जाने वाली इंटरसिटी रद्द
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन को देखते हुए मुजफ्फरनगर जिले में भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस किसान नेताओं की गतिविधियों की निगरानी कर रही है। अमृतसर जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन रद्द कर दी गई।  रोडवेज बसों पर भी आंदोलन का पड़ रहा असर। बुधवार को अमृतसर जाने वाली बस को अंबाला में रोक दिया गया। किसान संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकार का रवैया बेहद निराशाजनक है।

शामली में नहीं दिखा आंदोलन का प्रभाव
शामली जिले में किसान आंदोलन को लेकर कोई खास प्रभाव नहीं है। आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट है, लेकिन कोई भी स्थानीय संगठन इसमें शामिल नहीं है। जिस कारण यहां पर आंदोलन का कोई बड़ा प्रभाव नहीं दिख रहा। पुलिस ने कैराना में यमुना ब्रिज और बिडौली में यूपी-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। चेकिंग के बाद ही वाहनों को जाने दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: रेल और परिवहन पर असर, आज से सब्जी और फलों की आवक हो सकती है प्रभावित

विज्ञापन

आंदोलन का सहारनपुर में कोई प्रभाव नहीं

सहारनपुर जिले में किसान आंदोलन को लेकर कोई खास प्रभाव नहीं है। आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट है, लेकिन कोई भी स्थानीय संगठन इसमें शामिल नहीं है। जिस कारण यहां पर आंदोलन का कोई बड़ा प्रभाव नहीं दिख रहा। हालांकि, आंदोलन के चलते पिछले दो दिनों से पंजाब जाने वाली रोडवेज बस अंबाला तक ही जा रही है। इसके अलावा जालंधर इंटरसिटी सुपर एक्सप्रेस रद्द है। जो सुबह सवा नौ बजे दिल्ली की तरफ जाती है और शाम को 6:20 बजे दिल्ली की तरफ से आती है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में तेंदुए की दस्तक: आरवीसी सेंटर के CCTV में हुआ कैद, वन विभाग ने सर्च अभियान किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed