फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bad guys with two broken door

बागपत सड़क हादसे में दो दोस्तों की साथ टूटी सांसों की डोर

Mon, 17 Oct 2016 03:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 17 Oct 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
बागपत। बागपत-मेरठ मार्ग पर हमीदाबाद गांव के पास सड़क हादसे में मारे गए दो दोस्तों की एक साथ जान गई है। उनकी मौत से हर कोई दुखी है। मृतकों के घर पर लोगों का जमावड़ा लगा है।
विज्ञापन


बागपत के गायत्रीपुरम मोहल्ले में रहने वाले युवक हसन और फरमान हमउम्र थे। वे दोनों अधिकांश समय एक साथ ही रहते थे। शनिवार सुबह दोनों घर से गए थे। रात करीब आठ बजे मीतली गांव के पास से सीमेंट की ईंटें लेकर ट्रैक्टर-ट्राली से घर लौट रहे थे। हमीदाबाद गांव के पास हादसे में उनकी जान चली गई। इन दोनों की मौत से मोहल्ले के ही नहीं पूरा शहर और कस्बे के लोग दुखी है। उनके घरों पर कोहराम मचा है। वहां लोगों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन


हादसे में मरने वाले  

हसन : मेरठ के गांव सिंधावली निवासी शौकीन का बेटा था। शौकीन का परिवार पिछले करीब 10 साल से बागपत में रहता है। शौकीन की काफी समय पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। फिलहाल उनका परिवार गायत्रीपुरम मोहल्ले में किराये पर रहता है। उनके छह बेटों में सोनू सबसे बड़ा है। उससे छोटा सद्दाम, सलमान, हसन, हसीन, शमीर और दो बेटी साईना और मोमीना है। सद्दाम की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार के लोग मजदूरी करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फरमान : गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी इरफान उर्फ बबलू का पुत्र था। बबलू ट्रैक्टर-ट्राली से मजदूरी करता है। उसका बेटा फरमान भी इसी तरह मजदूरी करता था। 

ये हुए हादसे में घायल 
टेकराम बंसल : गाजियाबाद के गढ़ी कटिया के रहने वाले हैं। उनकी बली गांव में रिश्तेदारी है। घायल अवस्था में उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

राहुल कुमार : बली निवासी धनपाल हवलदार का बेटा है। ग्रामीणों के मुताबिक उसको काफी चोट लगी हैं। नोएडा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed