फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   baaji lagakar kabootar udane wale pakde

बाजा लगाकर कबूतर उड़ाने वाले पकड़े

Sun, 14 May 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
बागपत। मीतली गांव में बाजी लगाकर कबूतर उड़ाने के मामले में 31 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उधर एक आरोपी की हिमायत में भाजपा नेता रमेश कुशवाहा के नेतृत्व में लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया और केस में गलत फंसाने का आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


मीतली गांव में शुक्रवार को बाजी लगाकर कबूतर उड़ाए। पुलिस को इसकी जानकारी मिली। अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी पुलिस ने वहां पर पहुंचकर छापामारी की। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई थी। पुलिस ने रवि, संजय और रामनिवास को गिरफ्तार किया। जबकि अन्य लोग भागने में कामयाब हो गई थी। पुलिस ने वहां से बाइक और साइकिल बरामद की थी। पूछताछ में पकड़े आरोपियों ने अपने साथियों के नाम बताए। इसके आधार पर 31 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रवि निवासी बड़ागांव, संजय निवासी मीतली, रामनिवास निवासी ताहिरपुर दिलशाद गार्ड दिल्ली, नरेश शर्मा, राजीव ठाकुर, विशाल, मनीष, कुलदीप, सोनू, काला, गौरव, योगेश शर्मा, पप्पू शर्मा के अलावा कंडेरा बिला निवासी बड़का, हिंडल और संदीप निवासी गाधी, टोनी निवासी हिलवाड़ी, रफीक निवासी बसौद,  मिंटू, प्रमोद और राजू निवासी बली, रामकला और ज्ञानी निवासी बिचपड़ी, टिंकू निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी, नसीम निवासी कोताना, बबलू निवासी बरनावा, हनुमान और अशोक निवासी कंडेरा, साने और फौजी निवासी धनौरा और लीला निवासी बुढ़ेड़ा शामिल है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू  ने कहा  बाजी लगाकर कबूतर उड़ाने के मामले में  पकड़े तीन आरोपी रवि, संजय और रामनिवास को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेजा। उन्होंने कहा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश कुशवाहा, मीतली गांव के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कहा युवक संजय गली में खड़ा हुआ था। उसका कबूतर उड़ाने से कोई लेनादेना नहीं है। पुलिस ने उसको केस में गलत फंसाया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।   


कबूतर भी पहुंचा कोतवाली 
बागपत। पुलिस ने छापामारी कर छह बाइक और एक कबूतर को कब्जे में ले लिया था। कबूतर पिंजरे में कोतवाली में है। पुलिस उसको सुपुर्द करने की तैयारी में लगी हुई है। शनिवार रात तक उसको लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed