{"_id":"579e59ff4f1c1be3762b9168","slug":"attempting-to-kill-lady-for-not-beautiful","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर न होने पर विवाहिता को मारने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुंदर न होने पर विवाहिता को मारने का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूबसूरत न होने पर विवाहिता को फांसी लगाकर मारने के प्रयास का मामला आया है। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते हैं। तीन दिन पूर्व आरोपियों ने उसकी लोहे की रॉड से पिटाई की। बाद में फांसी लगाकर मारने की कोशिश की। उसने कोतवाली पर घटना की शिकायत की है।
बागपत के मोहल्ला मुगलपुरा नई बस्ती निवासी गुलिस्ता ने बताया कि उसका निकाह डेढ़ साल पूर्व शामली के झिंझाना निवासी युवक के साथ हुआ था। वह पैर से विकलांग है। उसका पति उसे पसंद नहीं करता है।
खूबसूरत न होने के ताने देता है। साथ ही दहेज की मांग करता है। तीन दिन पूर्व उसके पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी लोहे की रॉड से पिटाई की। इतना ही नहीं उसको फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोस के काफी लोग वहां पर पहुंच गए। उन्होंने उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर मायकेवाले वहां पर पहुंचे। आरोपी ससुरालियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। इससे वह काफी भयभीत है। रविवार को उसने कोतवाली पर पहुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने उसे मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।