फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   'Arrange 25 lakh Bhaiya '

‘भैया 25 लाख का इंतजाम कर लो’

Sun, 04 Feb 2018 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Sun, 04 Feb 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
सांकरौद गांव से संदिग्ध हालात में लापता किसान ने शनिवार को अपने भाई के मोबाइल पर कॉल कर खुद का अपहरण होने की जानकारी दी । किसान ने मोबाइल पर अपने भाई से कहा कि बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन


उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। 25 लाख रुपये की मांग की जा रही है। यदि मुझे जिंदा देखना चाहते हो तो रुपयों का इंतजाम कर लो। रंगदारी मांगने की सूचना पर सीओ और एसओ पुलिस बल के साथ किसान के घर में पहुंचे। जंगल में कांबिंग की, लेकिन किसान का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


सांकरौद गांव निवासी यशवीर सिंह (48) शुक्रवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। एसओ एसपी सिंह ने बताया कि गायब किसान ने अपने मोबाइल से ही अपने बड़े भाई ओमवीर सिंह को कॉल कर खुद के अपहरण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान ने कहा कि बदमाश उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसके कपड़े तक उतरवा दिए हैं। उससे 25 लाख रुपये की मांग की जा रही है। उधर, जैसे ही पुलिस को 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की भनक लगी हरकत में आ गई। सीओ वंदना शर्मा और एसओ एसपी सिंह सांकरौद में पहुंचे और किसान के परिवार से जानकारी ली। किसान की सकुशल बरामदगी का भरोसा दिलाया।


परिजन करते रहे कॉल आने का इंतजार
किसान ने अपने भाई को बताया शनिवार को शाम पांच बजे दोबारा कॉल कर रंगदारी के 25 लाख रुपये देने का ठिकाना बता देंगे। पुलिस और परिजन कॉल का इंतजार करते रहे, लेकिन बदमाशों ने कॉल नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed