फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Any theories to the polls, Npenge harass Sho

विधानसभा चुनाव में खुराफात कोई करे, नपेंगे हलका थानेदार

Wed, 28 Sep 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 28 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
बागपत।  विधानसभा चुनाव की तैयारी में पुलिस अफसर जुट गए हैं। गांव में पुलिस जाकर खुफातियों का चिट्टा जुटा रही है। दो हजार से अधिक लोगों को तो पुलिस ने चिहिंत भी कर लिए है। अफसरों ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि चुनाव में माहौल बिगड़ा तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 विधानसभा चुनाव की बेशक तिथि की घोषणा न हुई हो, लेकिन पुलिस अफसर अभी से तैयारी में जुट गए हैं। उनका मकसद चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराना है। इसके लिए चुनाव सेल का गठन किया। चुनाव से जुड़े हर बिंदुओं    की जानकारी कर रहे हैं। पता  लगाया जा रहा है कि पिछले चुनाव में किस स्थान पर झगड़ा हुआ, उसका कारण क्या था।
विज्ञापन


झगड़ा करने वाले कौन हैं और उनकी गतिविधियां कैसी हैं। गांव के खुफातियों और संभ्रांत लोगों की सूची बीट कांस्टेबल और हल्का इंचार्ज तैयार कर रहे हैं। खुफिया तंत्र से जुड़े लोग भी क्षेत्र में भ्रमण कर पता लगा रहे हैं कौन माहौल बिगाड़ सकता है। अफसरों ने कहा घटना होने के बाद उस क्षेत्र के थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ (क्राइम) श्वेतांभ पांडेय ने कहा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर असामाजिक तत्वों की सूची तैयार की जा रही है। उसी          के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed