फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A murderous assault at youths

युवक पर जानलेवा हमला

Sat, 17 Sep 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 17 Sep 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
कस्बा बड़ौत के युवक अखलाक पर गली में गुरुवार रात जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। वह घायल हो गया। इसके अलावा गौना गांव में मां-बेटे पर जानलेवा हमला किया गया। 
विज्ञापन


बड़ौत के गुराना रोड निवासी अखलाक से पड़ोस का एक व्यक्ति रंजिश रखता है। दो माह पूर्व उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी कारण गुरुवार रात अखलाक अपने मोहल्ले की गली से होकर गुजर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। वह घायल हो गया। कोतवाली पर घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने अपने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गौना गांव की महिला राजकली का कहना है कि गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। उसके पति जयप्रकाश की आरोपी हत्या कर चुके हैं। वह गांव में अकेली रहती है। उसका बेटा मुकेश यादव अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है।

आरोपी उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसी के चलते आरोपियों ने शुक्रवार सुबह उस पर हमला किया। पता चलने पर उसका बेटा आरोपियों के पास गया तो आरोपियों ने उसके साथ  मारपीट की, इतना ही नहीं उसका गला दबाने का प्रयास किया तथा उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। चांदीनगर थाना पर घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है।  


 उधर, काठा गांव की महिला कमला ने कहा कि उसके बेटे सचिन के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसने एसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed