फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A 'his' murder plot hatched by

किसी ‘अपने’ ने रची कत्ल की साजिश 

Sun, 19 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 19 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
A 'his' murder plot hatched by
जांच - फोटो : demopic
बागपत के रमाला में भट्टा और खाद कारोबारी आदेश सैनी की हत्या की वारदात में पुलिस के शक की सुई किसी नजदीकी पर घूम रही है। व्यापारी घर से तावली के लिए निकला और फिर बड़ौत पहुंच गया। उसे फिर से शाहपुर जाना था, इसके बाद उसकी लाश मिली बासौली गांव के जंगल में। दिन में कई बार उसकी घर में मोबाइल से बात हुई तो वह अपनी लोकेशन बताता रहा, साथ ही रात में घर आने से भी मना किया। बड़ौत के आसपास हत्या कर शव को बासौली में ठिकाने लगाने की पुलिस को आशंका है।
विज्ञापन


शनिवार को लाश मिलने के बाद आदेश सैनी के परिजन रमाला थाने पहुंचे।  मृतक के भाई तरुण सैनी बताते हैं कि शुक्रवार को वह मुजफ्फरनगर के तावली स्थित भट्ठे पर कहकर जाने के लिए निकले थे। दोपहर में फिर परिवार से बात हुई तो बताया वह किसी काम से बड़ौत जा रहे हैं, क्योंकि आदेश सैनी के परिवार को शुक्रवार की रात में मेरठ में होने वाले एक शादी समारोह में जाना था, इसलिए परिवार ने उनके आने का समय पूछा था। 

विज्ञापन

 

तरुण बताते हैं कि आदेश ने कहा कि वह बड़ौत से शाहपुर जाएंगे, लेकिन रात में घर नहीं आएंगे। इसके बाद परिवार आश्वस्त हो गया। असलियत में परिवार के लोग जानते थे कि अक्सर व्यापारी और भट्ठों के काम से वह देर सबेर आते हैं। इसके बाद परिवार के लोग मेरठ चले गए, लेकिन शनिवार का दिए ऐसी बुरी खबर लेकर आएगा किसी को अंदाजा नहीं था। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि वारदात में किसी नजदीकी का ही हाथ हो सकता है। तावली और बड़ौत के बीच के सफर में हो सकता है पूरी प्लानिंग की गई हो। बड़ौत से बासौली करीब 10 किमी पड़ता है। जिस जगह हत्या हुई, वहां से कांधला करीब 18 किमी है। परिवार के लोग बताते हैं कि रात में कॉल की गई, लेकिन रिसीव नहीं हुई। सुबह पुलिस ने उन्हें लाश मिलने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल की कॉल डिटेल खोलेगी आदेश की हत्या का राज 
रमाला (बागपत)। भट्ठा व्यापारी आदेश सैनी की हत्या का राज उनके मोबाइल की कॉल डिटेल से खुलने की संभावना है। इसके लिए पुलिस ने उनके नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया है। सूत्रों की माने तो पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। इसके आधार पर पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
 कांधला के भट्ठा व्यापारी आदेश सैनी का बासौली के खेत में शव और गाड़ी बड़ौत में मिल गई। उनका एक मोबाइल गायब है। पुलिस ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। उसके कातिलों का पता लगाने के लिए पुलिस उनके परिजनों, रिश्तेदारों से जानकारी कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। साथ ही पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल का भी सहारा ले रही है। इसके लिए पुलिस ने उनके मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया है। 
सूत्रों की माने तो पुलिस को कई अहम जानकारी हाथ लगी है। इसके आधार पर पुलिस शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। उम्मीद है जल्द ही कातिलों तक पुलिस पहुंच जाएगी। रमाला सीओ अजय शर्मा ने बताया  केस के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अभी कोई हाथ नहीं लगा है। 

कार में हत्या कर शव खेत में डाला 
रमाला। जिस तरह कार में खून के निशान मिले हैं। इससे पता चलता है आदेश की हत्या कार में करने के बाद शव को खेत में डाला गया है। बड़ौत में गाड़ी छोड़कर हत्यारे सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। 

सटाकर मारी गई आदेश को गोली 
रमाला। हत्यारों ने भट्टा कारोबारी की कनपटी और सीने में गोली मारी गई है। इसके अलावा उनकी पिटाई भी की गई है। उनके शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। 

भाई को बोला था रुड़की जाने को
रमाला। आदेश के छोटे भाई तरूण ने बताया  शुक्रवार को शाम करीब तीन बजे उसने खुद आदेश से फोन पर बात की थी। उस समय आदेश ने कहा था कि वे रुड़की जाएंगे। 


मां ने किया फोन, काट दिया नंबर 
रमाला। भट्ठा कारोबारी आदेश के तरुण ने बताया माता राजबाला ने रात करीब 10 बजे आदेश के पास मोबाइल से फोन किया था। दो कॉल गई, लेकिन नंबर काट दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed