फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ससुरालियों ने ढाई साल के बेटे में अपहरण की दी धमकी

ससुरालियों ने ढाई साल के बेटे में अपहरण की दी धमकी

Mon, 20 May 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
ससुरालियों ने ढाई साल के बेटे में अपहरण की दी धमकी
बागपत। शहर के कोर्ट रोड निवासी महिला ने ससुरालियों पर ढाई बेटे के अपहरण करने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कोर्ट रोड बागपत निवासी पूजा ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व मथुरा निवासी दीपक शर्मा के साथ हुई थी। जिससे उसे ढाई साल का बेटा है। सात मई को मथुरा में उसके पति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। शनिवार को उसकी तेरहवीं थी। उसके मायके के भी तेरहवीं में पहुंचे। मायके वालों के सामने ही ससुराल वालों ने उस पर पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मारपीट की तथा उसके कान व नाक से आभूषण तक उतार लिए। इतना ही नहीं उसके ढाई साल के बेटे को छीनने की कोशिश की। ससुराल वालों ने बेटे का अपहरण कर ले जाने की धमकी दी। उसने मायके वालों के साथ कोतवाली पहुंचकर ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed