फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर भाभी से दुष्कर्म

मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर भाभी से दुष्कर्म

Mon, 20 May 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर भाभी से दुष्कर्म
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में देवर ने मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर भाभी से दुष्कर्म किया। तीन घंटे बाद पीड़ित का भाई घर पहुंचा तो वह बेहोशी की हालत में मिली। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह चार साल पहले बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी मुरशाद के साथ हुआ । अब उसके दो बच्चे भी है। दहेज को लेकर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते हैं। दहेज में कार व प्लाट मांग रहे थे। उसने दहेज लाने से इंकार कर दिया। 15 दिन पहले ससुरालियों ने मारपीट कर बच्चों सहित उसे घर से निकाल दिया। वह अपने मायके में चली गई। उसका भाई बागपत में मजदूरी करता है। एक सप्ताह पहले भाई उसे अपने पास लेकर आ गया । अब वह अपने भाई के साथ रह रही थी। शनिवार की दोपहर वह घर पर अकेली थी। इसी समय उसका देवर शौकीन घर पर आया। उसे मिठाई खाने के लिए दी। मिठाई खाते ही वह बेहोशी की हालत में हो गई। इसके बाद देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन घंटे बाद महिला का भाई घर पहुंचा तो वह बेहोशी की हालत में मिली। भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पति मुरशाद, देवर शौकीन, नूर हसन, ससुर नूरद्दीन, सास अजमुल्ली, ननद मोहसिना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। महिला थानाध्यक्ष नेहा चौहान ने बताया कि जिला अस्पताल में महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। स्लाइड जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजी जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed