{"_id":"5c043471bdec22415774ebf4","slug":"91543779441-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ लापता
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
नगर पालिका परिषद बागपत के अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। भाई ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने फिलहाल गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
पाबला गांव निवासी सुनील वशिष्ठ ने बताया कि शनिवार की रात में साढ़े नौ बजे के लगभग वह अपने बड़े भाई अनिल वशिष्ठ (40) के साथ अग्रवाल मंडी टटीरी में होटल पर खाना खा रहा था। खाना खाने के बाद उसका भाई अनिल वशिष्ठ खेत में शौच करने चला गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी वह खेत से बाहर नहीं आया। उसने खेत में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने रिश्तेदारी में जानकारी की, लेकिन वह नहीं पहुंचा। उसने अपहरण की आशंका जताई है। कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि लापता अनिल वशिष्ठ की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
मुठभेड़ में मारा जा चुका है बड़ा भाई
बागपत। लापता अनिल वशिष्ठ के बड़े भाई मनोज वशिष्ठ का 2015 में दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मृतक मनोज वशिष्ठ समाज सेवी थे। मुठभेड़ को लेकर लोगों ने आंदोलन किए और दिल्ली परिजनों ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप भी लगाया।