{"_id":"5bfafafbbdec22418e1ad658","slug":"91543174907-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर मजदूर को रेलवे स्टेशन के पास फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर मजदूर को रेलवे स्टेशन के पास फेंका
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
जौहड़ी गांव में कई सालों तक हाड़ फोड़ मजदूरी कराए जाने के बाद पैसा मांगने पर मजदूर को मारपीट कर रेलवे स्टेशन पर फेंक गए। बाद में रेलवे पुलिस ने इलाज करा उसे दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया।
मजदूर अर्जुन पुत्र रमेश आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। उसे ढाई वर्ष पूर्व गांव से एक किसान मजदूरी के लिए लाया । ढाई वर्ष तक उससे मजदूरी कराई। हाल में जब उसने घर जाने की इच्छा जताकर पैसा मांगा तो उसके साथ मारपीट की। बाद में उसे रेलवे स्टेशन के नजदीक फेंक कर भाग गए। सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर का इलाज कराया। बाद में मजदूर ने दिल्ली जाने की इच्छा जताई तो उसे शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन बैठाकर रवाना कर दिया।