{"_id":"5bba60bc867a55681d64d84f","slug":"91538941116-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारी, पुलिस कर्मी बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारी, पुलिस कर्मी बचे
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)।
हरियाणा से ट्रक चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने मेरठ-बागपत मार्ग पर सिंघावली अहीर पुलिया के पास पुलिस की डायल 100 गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा और सिपाही बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। जबकि ट्रक में सवार बदमाश भागने में कामयाब रहे।
शनिवार की रात में हरियाणा के फरीदाबाद से ट्रक को चोरों ने चोरी कर लिया। हरियाणा पुलिस ने रात में ही ट्रक चोरी की सूचना फ्लैश कर दी थी। रविवार की सुबह सूचना मिली की कि चोरी हुआ ट्रक बागपत जनपद में है। सूचना मिलते ही सभी थानों की पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग करने लगी। सिंघावली अहीर पुलिस भी थाने के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग करने लगी। सुबह करीब सात बजे बागपत की तरफ से चोरी हुआ ट्रक आता दिखाई दिया तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया। बैरियर पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। सूचना पर सिंघावली अहीर पुलिया के समीप खड़ी पुलिस की डायल 100 गाड़ी ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार एसआई इंद्रपाल सिंह, सिपाही अजीत, सुबोध कुमार हादसे का शिकार होने से बच गए। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। थोड़ी ही दूर पर बदमाश ट्रक को छोड़ कर भागे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि ट्रक में सवार लोगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है। फरीदाबाद पुलिस को ट्रक मिलने की जानकारी दे दी गई है।