{"_id":"5b75da2942c7922faa7d0179","slug":"91534450217-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग से दहले बड़ौतवासी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग से दहले बड़ौतवासी
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर मेें गांधी रोड और खत्री गढ़ी मेें बाइक सवार युवकों द्वारा फायरिंग की घटना से लोग दहशतजुदा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनका पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
बताया जाता है कि पत्थर मंडी के बाहर दोघट के युवक के साथ कुछ युवकों के साथ मारपीट हो गई, इसी दौरान जब वे मारपीट कर रहे थे, वहां पर आसपास लोगों ने विरोध किया, तो वे बाइक पर बैठकर तमंचा लहराते हुए भाग निकले और भागते समय तमंचों से गोलियां चलाई, इससे आसपास क्षेत्र मेें दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों का पीछा किया, लेकिन युवक हाथ नहीं लगे। भागते हुए युवकों ने खत्री गढ़ी में भी फायरिंग की, लेकिन युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। गोली की आवाज से दहशत फैल गई और कुछ लोग दुकानों मेें जा छिपे। अभी तक इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है, पुलिस टीम फायरिंग करने वालों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।