फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   व्यापारी के अपहरण का राज नहीं खोल पाई पुलिस

व्यापारी के अपहरण का राज नहीं खोल पाई पुलिस

Sat, 14 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी के अपहरण का राज नहीं खोल पाई पुलिस
स्क्रैप व्यापारी के अपहरण के मामले में पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन

बड़ौत। अमीनगर सराय रोड पर नाटकीय ढंग से अपहर्ता स्क्रैप व्यापारी हारूण के अपहरण के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है कि अपहरण फिरौती के लिए किया गया था या कोई दुश्मनी थी। हारूण ने भी इस संबंध मेें कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस उसके मोबाइल पर आयी कॉल के आधार पर इस मामले की जांच में जुटी है।

बृहस्पतिवार को दिनदहाडे अमीनगर सराय रोड पर स्क्रैप व्यापारी हारूण का कार में सवार बदमाश अपहरण कर ले गए थे और रात्रि में उसे दास्ताना में छोड़कर भाग गए थे और 35 हजार की नगदी ले गए थे। बदमाशों से छूटकर आए हारूण ने बताया कि उसे अमीनगर सराय रोड से बदमाशों ने अपनी गाड़ी मेें बांधकर डाल लिया था और मुंह पर कपड़ा बंधा था। उसे रात में एक जंगल मेें छोड़कर चले गए उसने इसकी सूचना किसी तरह परिजनों को दी थी। वहां से पुलिस उसे ले आई थी। उन्होंने बताया कि उनसे बदमाशों ने कोई बात नहीं की और न ही मांग की। बदमाशों ने दो पुलिस धारी वर्दी में थे और सभी नवयुवक थे। इसके अलावा हारूण कुछ नहीं पता पा रहे रहा है और कहा रहा हे कि बदमाश उसे 35 हजार रूपये ले गए है। इस संबंध में सीओ रमानन्द कुशवाहा ने बताया कि हारूण के मोबाइल से ही इस घटना की जानकारी कॉल डिटेल निकालकर मिलेगी। अभी तक बदमाश गाजियाबाद जनपद के बताए गए हैं। वहां टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed