{"_id":"5ae76cfa4f1c1b350a8b75a0","slug":"91525116154-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अवैध हिरासत में रखने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को अवैध हिरासत में रखने का आरोप
Updated Tue, 01 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खंजरपुर कैडवा के मोनू की हत्या के मामले में तीन दिनों से महिला को पुलिस ने अवैध हिरासत में ले रखा है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गई थी, लेकिन अभी तक नहीं छोड़ा है। महिला की बेटी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मां को छुड़वाने की मांग की है।
दत्तनगर निवासी पूजा भाटी पुत्री रूपराम ने एसपी को बताया कि कैडवा गांव के मोनू हत्या गांव में सिंघावली अहीर थाना पुलिस 28 अप्रैल को मां ओमवती, भाई सुमित व पूजा को पूछताछ के लिए उठाकर ले गई थी। मोनू हत्याकांड के खुलासे के बाद भी 29 अप्रैल को पुलिस ने भाई-बहन को तो छोड़ दिया, लेकिन मां को नहीं छोड़ रही है। जबकि घटना से उसकी मां का कोई लेना देना नहीं है। पूजा ने सिंघावली अहीर थाना पुलिस पर अपनी मां को अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप लगाते हुए एसपी से मां को छुड़वाने की मांग की। एसपी ने आश्वासन दिया कि पूछताछ के बाद उन्हें भी छोड़ दिया जाएगा।