फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोताना में बैल बुग्गी से बाइक की टक्कर होने पर संघर्ष

कोताना में बैल बुग्गी से बाइक की टक्कर होने पर संघर्ष

Thu, 26 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
कोताना में बैल बुग्गी से बाइक की टक्कर होने पर संघर्ष
बड़ौत (बागपत)। कोताना गांव में बैल बुग्गी से बाइक की टक्कर होने पर दो समुदाय के लोगों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोताना गांव में मंगलवार की रात्रि में एक युवक बैल बुग्गी लेकर जा रहा था, तभी दूसरे समुदाय के युवक की बाइक उससे टकरा गई। इस पर कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। दो समुदाय का मामला होने से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां संघर्ष कर रहे लोगों को लाठियां फटकारकर तितर-बितर किया और घायलों को सीएचसी में भेजा। घायलों मेें एक पक्ष से सुनील पुत्र रामदास, सागर पुत्र सुनील, राजेंद्र पुत्र रोहताश, दूसरे पक्ष से सद्दाम पुत्र साबू, इंतजार पुत्र रहमत, आलम पुत्र इंतजार शामिल हैं। सीएचसी में उपचार के बाद पांच को छुट्टी दे, जबकि सुनील को जिला अस्पताल भेजा। इस संबंध में एसएसआई रमेश सिंधु ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


नामजद रिपोर्ट कराई
बड़ौत। कोताना गांव मेें मंगलवार की रात्रि में हुए झगडे़ मेें बुधवार की देर शाम एक पक्ष से शमशाद पुत्र रहमत ने आठ लोगों के खिलाफ और दूसरे पक्ष के सुनील पुत्र रामदास ने सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed