{"_id":"5aca718e4f1c1bf1618b646a","slug":"91523216782-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को युवक के परिजनों ने बंधक बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका को युवक के परिजनों ने बंधक बनाया
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन से फरार प्रेमी युगल को युवक के परिजनों ने रुड़की में पकड़ लिया। बुढ़ाना के पास युवक फरार हो गया। युवक के परिजन लड़की को अपने साथ घर ले आए और बंधक बना लिया। युवती के परिजनों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर, लेकिन युवती नहीं मिल सकी।
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पहले प्रेमी युगल घर से फरार हो गया । युवती के परिजनों ने थाने पर युवक के खिलाफ बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया । युवती व युवक के परिजन एवं पुलिस उनको तलाश कर रहे थे। रविवार को युवक के परिजनों को प्रेमी युगल रुड़की में मिल गया। परिजन उन्हें लेकर गांव लौटने लगे, लेकिन बुढ़ाना के पास युवक परिजनों को चकमा देकर भाग गया। युवक के परिजन युवक को घर ले गए और अंदर कमरे में बंधक बना लिया। सूचना पर युवती के परिजन वहां पहुंचे और युवती को देने को कहा, लेकिन उन्होंने युवती को नहीं दिया। युवती के परिजन थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को बंधक बनाया हुआ है, वे उसकी हत्या भी कर सकते हैं। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन युवती नहीं मिल सकी। देर शाम तक पुलिस युवती को तलाश कर रही है। इस संबंध में दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।