{"_id":"5a4a90524f1c1b86698c4f41","slug":"91514836050-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्मिला की हुई कोर्ट में गवाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उर्मिला की हुई कोर्ट में गवाही
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
सिंघावली अहीर गांव के युवक सतीश की हत्या के मामले में गवाह उसकी मां उर्मिला की सोमवार को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में गवाही हुई। इस हत्याकांड के गवाह मृतक के पिता की आरोपी हत्या करा चुके हैं।
युवक सतीश की खेत में काम करते हुए चार जुलाई 2014 को जमीन की रंजिश के कारण परिवार के ही लोगों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में 11 लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने दो आरोपी आनंद और उसके बेटे मोहित को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अन्य आरोपियों को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी। सोमवार को कड़ी सुरक्षा में मृतक की मां उर्मिला की कोर्ट में गवाही हुई। इस दौरान कचहरी छावनी में तब्दील रही। चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी को पॉलीथिन में शराब की बोतल पड़ी मिली। इस दौरान कई संदिग्धों को वहां से भगाया गया।
जेल से ही करा दी थी सतीश के पिता की हत्या
बागपत। सतीश की हत्या में उसके पिता हेड मास्टर सत्यपाल शर्मा गवाह थे। उन पर आरोपी पक्ष के लोग समझौते का दबाव बना रहे थे और धमकी दे रहे थे। उसके बावजूद उन्होंने कोर्ट में गवाही कर दी थी। इसी कारण 23 अप्रैल 2014 को खिंदौड़ा गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि मेरठ जेल में हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गौरतलब है कि सुरक्षा हटाए जाने के बाद पीड़ित हाईकोर्ट पहुंचा था।