फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   असारा में डोल बंदी के विवाद में पथराव, छह घायल

असारा में डोल बंदी के विवाद में पथराव, छह घायल

Tue, 02 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
असारा में डोल बंदी के विवाद में पथराव, छह घायल
असारा में डोल बंदी के विवाद में संघर्ष, छह घायल
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। असारा गांव में डोल बंदी को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते पथराव और लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें दोनों पक्षों के तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है।

असारा गांव में नूर मोहम्मद और अबलू हसन के खेत बराबर-बराबर में हैं। उनका डोल को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसे लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। कुछ ही देर में पथराव हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष से इमराना, साजिद, नूर मोहम्मद, दूसरे पक्ष के सोबीना, इंतजार, साजिदा खातून निवासी असारा घायल हो गए। दोनों ही पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर लेकर दोनों पक्षों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया है। रमाला थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने कहा दोनों पक्षों ने शिकायत की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed