{"_id":"59f8ce114f1c1bcc538ba285","slug":"91509477905-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में छात्रा से गैंगरेप करने पर आरोपियों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनीपत में छात्रा से गैंगरेप करने पर आरोपियों पर मुकदमा
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में छात्रा से गैंगरेप करने पर आरोपियों पर मुकदमा
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव से नौवीं की छात्रा का अपहरण कर सोनीपत में ले जाकर गैंगरेप करने के मामले में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों ने सोनीपत में दो दिन तक छात्रा को बंधक बनाकर कमरे में रखा था।
बागपत निवासी एक किशोरी कक्षा नौवीं में पढ़ती है। वह 25 अक्तूबर को अपने घर से दादी के पास सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में गई थी। लड़की के मुताबिक वहां से तीन युवक उसको गाड़ी में जबरदस्ती डालकर सोनीपत में ले गए थे। वहां पर उसको एक कमरे में बंद करके रखा। आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। धमकी दी थी कि किसी के सामने जिक्र किया तो जान से मार दिया जाएगा। 27 तारीख को वह उनके चंगुल से निकलकर आई थी। घटना की थाने पर शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीड़िता ने एसपी से शिकायत की थी। उनके निर्देश पर सिंघावली अहीर थाने में शाहरूख और समून के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।