{"_id":"59b19c5a4f1c1bec7f8b4d62","slug":"91504812122-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन जारी
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन जारी
बड़ौत (बागपत)।
बार के पूर्व अध्यक्ष के साथ मारपीट और लूटपाट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन जारी रहा। खेकड़ा बार एसोसिएशन ने भी धरने का समर्थन दिया। अधिवक्ताओं ने कहा मुख्य आरोपी समेत सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तो अधिवक्ता उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
बृहस्पतिवार को भी बार अध्यक्ष वेद पाल पंवार और महामंत्री आनंद पाल तोमर के नेतृत्व में अधिवक्ता एकत्रित हुए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर क्रमिक अनशन पर बैठ गए। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में धर्मवीर सिंह तोमर, प्रमेंद्र उज्ज्वल, कुलदीप तोमर, आदेश कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार, कुलदीप खोखर, अमरपाल, विरेंद्र शर्मा, सतपाल पंवार, विकास धामा, रूपेश तोमर आदि रहे। उन्होंने बार के पूर्व अध्यक्ष यशवीर चौहान के साथ मारपीट और लूटपाट और बागपत जिला बार के पूर्व महामंत्री जसविंदर तोमर एडवोकेट और नोएडा में अनिल कुमार एडवोकेट के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा यदि अभिलंब आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो बार आंदोलन को उग्र रूप देने पर बाध्य होगी।