{"_id":"59a715864f1c1b54738b4830","slug":"91504122246-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावली में युवती से छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बावली में युवती से छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बावली गांव में युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
बावली गांव में बाबू पक्ष की एक युवती से आए दिन गांव के कुछ लोग छेड़छाड़ करते थे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। इसमें एक पक्ष के बाबू पुत्र मुंशीराम और उसकी पत्नी गीता, दूसरे पक्ष के ऋषिपाल पुत्र सुखपाल और उसकी पत्नी राजकली घायल हो गए। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी है।