{"_id":"5995edd44f1c1ba5318b45d1","slug":"91502997972-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन माफिया और डीलर के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन माफिया और डीलर के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन माफिया और डीलर के खिलाफ मामला दर्ज
बड़ौत (बागपत)। क्षेत्र में मलकपुर के पास सरकारी राशन की कालाबाजारी का मामला सामने आने के बाद राशन माफिया और डीलर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता दें कि बुधवार को पिकअप वाहन में उसका चालक सुरेंद्र निवासी बड़ौत बिजरौल के राशन डीलर नरेंद्र के यहां से 30 बोरी राशन का गेंहू और चावल लेकर लुहारी के माफिया जितेंद्र के यहां ब्लैक करने के लिए जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मलकपुर के पास वाहन को कब्जे में ले लिया था। पुलिस इसके चालक सुरेंद्र को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई थी। इसकी सूचना पूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल को दी गई। विभागीय जांच में कालाबाजारी की स्थिति मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह राहुल पटेल ने माफिया जितेंद्र निवासी लुहारी, बिजरौल के राशन डीलर नरेंद्र, मलकपुर के सुमित और चालक सुरेंद्र निवासी बड़ौत को नामजद कराते हुये आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 307 में रिपोर्ट दर्ज कराई है।