फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कहां खप गया पांच लाख की चीनी लदा ट्रक

कहां खप गया पांच लाख की चीनी लदा ट्रक

Thu, 22 Jun 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
कहां खप गया पांच लाख की चीनी लदा ट्रक
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल से करीब पांच लाख रुपये की चीनी लेकर राजस्थान के लिए निकला ट्रक गंतव्य तक नहीं पहुंचा। चालक और परिचालक का भी सुराग नहीं है। ट्रांसपोर्ट और ट्रक मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चालक और परिचालक की तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी नितिन चौधरी उत्तराखंड के गुरुकुल नारसन में ट्रांसपोर्ट चलाते हैं। इनकी ट्रांसपोर्ट से बुक किए गए ट्रक में मलकपुर चीनी मिल से 18 जून को करीब पांच लाख रुपये की चीनी लादी गई थी। यह चीनी राजस्थान के इंद्रगढ़ जानी थी। ट्रक चालक हरियाणा के हिसार निवासी राजेश ने चीनी लदवाई और चीनी मिल से 19 जून को चल पड़ा, लेकिन जब वह बुधवार तक भी इंद्रगढ़ नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू की। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रांसपोर्ट संचालक नितिन चौधरी और हरियाणा निवासी ट्रक मालिक बलवान बड़ौत कोतवाली पहुंची। यहां मामले की तहरीर दी गई है। इनका कहना है कि संभावित ठिकानों पर ट्रक और चालक की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। मोबाइल पर भी संपर्क करने का प्रयास किया गया। उनके परिवार के लोग भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। इस कारण पुलिस से मामले की छानबीन की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed