{"_id":"5cc603b4bdec22077c354e0d","slug":"81556480948-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुसार में रोडवेज बस पर पथराव, परिचालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुसार में रोडवेज बस पर पथराव, परिचालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर रविवार की देर रात्रि में पुसार के पास कार सवार पांच-छह लोगों ने मुजफ्फरनगर से बड़ौत आ रही अनुबंधित रोडवेज बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट कर दी। बस के शीशे तोड़ डाले। यात्रियों ने खेतों में भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की खेतों में तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। बस परिचालक घायल है। अभी कोई तहरीर नहीं दी।
मुजफ्फरनगर से बड़ौत जा रही अनुबंधित बस को पीछे से आ रहे कार सवार पांच-छह लोगों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पुसार के पास रोक लिया। कार सवार लोगों ने बस चालक हरपाल और परिचालक रमित निवासी आवास विकास बड़ौत के साथ मारपीट की। आरोपी युवक साइड न देने का आरोप लगा रहे थे। उस समय बस में मात्र पांच छह ही यात्री थे। कार सवार लोगों ने बस के शीशे भी तोड़ डाले। इससे भयभीत होकर यात्री भी बस से उतरकर खेतों की तरफ भाग लिए। बस परिचालक रमित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी को देखकर कार सवार लोग अपनी कार लेकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने घायल रमित को उपचार के लिए बड़ौत भेजा।
एसओ अजय शर्मा ने बताया कि बस व कार दोनों ही बुढ़ाना की तरफ से बड़ौत की तरफ आ रही थी। कार सवार लोगों ने बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट की है। अभी कोई तहरीर नहीं दी। चालक बस को लेकर बड़ौत चला गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।