{"_id":"5c3e3906bdec2273ac45d358","slug":"81547581702-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार के इनामी धर्मेंद्र बावरिया की पत्नी सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 हजार के इनामी धर्मेंद्र बावरिया की पत्नी सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेकड़ा पुलिस ने 25 हजार के इनामी धर्मेंद्र उर्फ टिंडी बावरिया की पत्नी सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे और चोरी की कार बरामद की। जबकि बावरिया गिरोह का सरगना टिंडी सहित दो बदमाश भाग निकले। उन्होंने दादरी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में चोरी की वारदातों को अंजाम देने कबूल किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि खेकड़ा पुलिस ने पाठशाला चौकी के पस से बावरिया गिरोह के भरत कुमार पुत्र दिनेश निवासी करियावली थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर, आरती पत्नी धर्मेंद्र उर्फ बंटी उर्फ टिंडी निवासी शिव मंदिर के सामने गली नंबर दो लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। जबकि बावारिया गिरोह का सरगना धर्मेंद्र उर्फ बंटी उर्फ टिंडी, अजय पुत्र सरनाम उर्फ श्रीराम निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद फरार हो गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे आसपास के जिलों में खाली पड़े मकानों में चोरी करते हैं। दिन में रेकी करते हैं और रात्रि में कार लेकर घटना करने पहुंच जाते हैं। यदि कोई विरोध करता है तो हथियारों से डराते-धमकाते हैं। 13 जनवरी को दादरी में सराफ की दुकान में चोरी की। यहां से ढाई किलो सोने व दो किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। इससे पहले गुरुग्राम में एटीएम में 13 लाख रुपये की चोरी की। फरीदाबाद में भी उन्होंने चोरी की । पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचा, आठ कारतूस, चोरी की कार बरामद की।
शामली से 25 हजार का इनामी है टिंडी
बागपत। पुलिस ने बताया कि बावरिया गिरोह का सरगना धर्मेंद्र उर्फ टिंडी पर वर्ष 2017 में शामली एसपी ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया। तभी से वह फरार चल रहा है। उसके खिलाफ शामली जनपद सहित अन्य जिलों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बावरिया गैंग के सदस्य राजू को शामली के झिंझाना में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।
विज्ञापन
खेकड़ा में भी 14 साल पहले की चोरी
बागपत। पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ टिंडी बावरिया के पिता महेंद्र पुत्र सोहनलाल निवासी खुशहालगढ़ थाना डिबाई जनपद बुलंदशहर ने 2004 में खेकड़ा कस्बे में चोरी की। उसके खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज है। उस पर 2500 रुपये का इनाम भी है। पुलिस उसे अभी तक नहीं पकड़ पाई।
खेकड़ा में दो माह से छिपे थे बावरिया गिरोह के सदस्य
बागपत। पुलिस ने बताया कि बावरिया गिरोह का सरगना धर्मेंद्र उर्फ टिंडी दो माह से परिवार सहित खेकड़ा में कांशीराम कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। उसका बहनोई अजय भी परिवार सहित कॉलोनी में ही रहता है। गिरोह के दो सदस्य विशाल व भरत कॉलोनी में अलग कमरा लेकर रहते थे।
बिनौली पुलिस ने की आरोपियों से पूछताछ
बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर गांव में चार माह पहले लूट का विरोध करने पर महावीरी पत्नी सोहन पाल की हत्या की। पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। इसमें भी बावरिया गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई । बिनौली पुलिस ने पकड़े गए बावरिया गिरोह के सदस्यों से पूछताछ की।