{"_id":"5c2bc8b1bdec2257191905ce","slug":"81546373297-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरपर्सन बोली, सभासदों ने की मारपीट, ईओ ने दिखाई चप्पल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेयरपर्सन बोली, सभासदों ने की मारपीट, ईओ ने दिखाई चप्पल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा नगर पालिका चेयरपर्सन संगीता धामा परिजनों एवं समर्थकों के साथ खेकड़ा तहसील में पहुंची। वहां उन्होंने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर सभासदों पर मारपीट कर कपडे़ फाड़ने का आरोप लगाया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
मंगलवार की सुबह खेकड़ा नगर पालिका चेयरपर्सन संगीता धामा अपने परिजनों व समर्थकों के साथ खेकड़ा तहसील में पहुंची। वहां उन्होंने जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि 31 दिसंबर की शाम वह नगर पालिका कार्यालय में मौजूद थी। कार्यालय में एक कर्मचारी का विदाई समारोह आयोजित होना था, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही समारोह समाप्त कर दिया । उन्होंने अधिशासी अधिकारी से इस संबंध में बात की तो अधिशासी अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद अधिशासी अधिकारी ने दफ्तर में मौजूद तीन सभासदों को उनके प्रति उकसाया और तीनों सभासदों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी और अश्लीलता कर कपडे़ तक फाड़ डाले। जब वहां से मौका पाकर जान बचाती हुई भागी तो अधिशासी अधिकारी उनके पीछे चप्पल लेकर दौड़ी। सोमवार की देर रात्रि में उन्होंने परिजनों व समर्थकों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। चेयरपर्सन संगीता धामा का कहना है कि यदि उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया तो वह उच्चाधिकारियों से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग करेंगी।
सभासद के समर्थन में डीएम से मिले अधिवक्ता
खेकड़ा (बागपत) । नगर पालिका कार्यालय में वार्ड 11 के सभासद सुधीर धामा के साथ मारपीट की । मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को पीड़ित सभासद के पक्ष में बागपत बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय से मुलाकात की। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
सभासद एडवोकेट सुधीर धामा के पक्ष में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने खेकड़ा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय से मिलकर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना था कि यदि क्रॉस केस लिखा गया तो वह विरोध करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने अधिवक्ताओं को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। बागपत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यौबीर सिंह, सोमेंद्र ढाका, प्रवीन नेहरा, सतीश त्यागी, सुरजीत ढाका, धनवीर सिंह, अजित सिंह, नीरज चौधरी, अमित तोमर आदि रहे।
ईओ ने मांगी सुरक्षा, कैंपस में लगाया ऑफिस
खेकड़ा। नगर पालिका कार्यालय में विगत सोमवार की शाम अभद्रता कर बंदूक कनपटी पर लगाने की घटना को लेकर मंगलवार को नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी ने अपने आफिस का कार्य नगर पालिका परिसर में खुले में ही निपटाया। उनका कहना है कि जब तक उन्हें सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक वह पालिका परिसर में खुले में ही बैठकर आफिस के कार्य निपटाएंगी। उन्होंने थाने में दर्ज मुकदमे में पुलिस अधीक्षक से जानलेवा हमले की धारा बढ़वाने की मांग की।
31 दिसंबर 2018 की शाम खेकड़ा नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान के साथ नगर पालिका कार्यालय मे चेयरपर्सन के परिजनों ने अभद्रता की थी। उन पर बंदूक तान दी थी। अधिशासी अधिकारी ने घटना की तहरीर खेकड़ा थाने में दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन उसमें जानलेवा हमल करने की धारा नहीं लगाई। उन्होंने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर थाने पर दर्ज मुकदमे में जानलेवा हमला करने की धारा बढ़वाने और सुरक्षा दिलवाने की मांग की। साथ ही सुरक्षा न मिलने के कारण दहशत के चलते नगर पालिका कार्यालय परिसर में कर्मचारियों के साथ खुले में बैठकर अपने आफिस के कार्य निपटाए। पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने कहा जब तक उन्हें सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक वह नगर पालिका परिसर में खुले में बैठकर ही आफिस के कार्य निपटाएगी।