{"_id":"5bd365c1bdec22697c0a892c","slug":"81540580801-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्रों पर गुटका खाकर थूकने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो छात्रों पर गुटका खाकर थूकने पर हंगामा
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो छात्रों पर गुटका खाकर थूकने पर हंगामा
बागपत। मेरठ बस स्टैंड के पास दो छात्रों के ऊपर बाइक पर सवार दूसरे समुदय के दो युवकों ने गुटका खाकर थूक दिया। इससे लेकर कहासुनी हो गई। बाद में इन युवकों ने छात्रों के साथ मारपीट की। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला। छात्रों ने युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी अक्षय ने बताया कि वह बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र है। शुक्रवार को वह अपने दोस्त अंकुर के साथ बागपत से बाइक पर घर जा रहा था। जब वे राष्ट्रवंदना चौक के पास मेरठ बस स्टैंड के पास पहुंचे तो आगे चल रहे बाइक सवार दो युवकों ने उनके ऊपर गुटका खाकर थूक दिया। इसे लेकर कहासुनी हो गई। दोनों युवकों ने छात्रों के साथ मारपीट कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी एक युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई जबकि उसका एक साथी भाग निकला। घायल छात्र अक्षय ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
---
मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
बागपत। ईदगाह मोहल्ला निवासी नसरीन पत्नी अकरम ने बताया कि उसके शौहर ने दूसरी महिला से निकाह कर दिया। शुक्रवार को पति दूसरी पत्नी को घर लेकर आ गया। उसने इसका विरोध किया तो पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी है।