फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नंगला कनवाड़ा के प्रधान से मांगी दो लाख की रंगदारी

नंगला कनवाड़ा के प्रधान से मांगी दो लाख की रंगदारी

Sat, 08 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
नंगला कनवाड़ा के प्रधान से मांगी दो लाख की रंगदारी
नंगला कनवाड़ा के प्रधान से मांगी दो लाख की रंगदारी
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। नंगला कनवाड़ा गांव के प्रधान मांगेराम से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। प्रधान ने सजायाफ्ता समेत दो लोगों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। दो लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। धमकी के बाद प्रधान का परिवार भयभीत है।
नंगला कनवाड़ा गांव के प्रधान मांगेराम आर्य ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ दो सितंबर को पांच दिन के लिए अंडमान निकोबार की यात्रा पर गया था। घर की देखभाल के लिए बहन व बहनोई तथा घरेलू नौकर को छोड़कर गया था। तीन सितंबर को गांव का ही सजायाफ्ता व्यक्ति अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर उनके घर पर पहुंचे। बहन व बहनोई से प्रधान के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वे तो परिवार सहित घर से बाहर गए हैं। इस पर दोनों आरोपियों ने हथियार निकाल कर बहनोई व बहन के ऊपर तान दिए और गाली गलौच की। नौकर ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी। आरोपियों ने बहन से कहा कि प्रधान ने अगर दो लाख रुपये नहीं दिए तो उसे परिवार सहित जान से मार देंगे। इसके बाद दोनों हथियार लहराते हुए चले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रधान वापस घर लौटे तो बहन ने घटना के बारे में बताया। धमकी के बाद पूरा परिवार भयभीत है। प्रधान ने थाने पर दो लोगों को नामजद कराते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed