फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जुगाड़ चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जुगाड़ चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 08 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
जुगाड़ चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मोहम्मदपुर खुंटी में जुगाड़ पलटने से स्कूली बच्चे हो गए थे घायल
विज्ञापन

दोघट। मोहम्मदपुर खुंटी में छात्रा-छात्राओं को स्कूल ले जा रहा जुगाड़ पलटने के मामले में घायल छात्र प्रिंस के पिता ने जुगाड़ चालक के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल छात्र की हालत में सुधार है।
मोहम्मदपुर खुंटी गांव से बृहस्पतिवार की सुबह छात्र-छात्राओं को लेकर एसएमडी पब्लिक स्कूल चंदायन जा रहा जुगाड़ खेत में पलट गया था। हादसे में शिक्षिका समेत 11 छात्र-छात्राएं घायल हुए थे। जुगाड़ में 45 बच्चे सवार थे। छात्र प्रिंस को गंभीर हालत में बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सदमे से घायल छात्र प्रिंस के 60 वर्षीय दादा सुखपाल की मौत हो गई। इस मामले में घायल छात्र प्रिंस के पिता अनिल ने दोघट थाने पर आरोपी जुगाड़ चालक कृष्णपाल पुत्र प्रसादी निवासी चंदायन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि जुगाड़ चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

---------------
वारंटी को पकड़ा
दोघट। पुलिस ने इंसाफ अली पुत्र जमालुदीन निवासी पलड़ा को न्यायालय की अवहेलना करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। थाना पुलिस के अनुसार ये व्यक्ति न्यायालय में तारीख पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed