फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवकों ने टयूबवेल पर बैठे युवक पर अंधाधुंध फायरिंग की

युवकों ने टयूबवेल पर बैठे युवक पर अंधाधुंध फायरिंग की

Tue, 28 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
युवकों ने टयूबवेल पर बैठे युवक पर अंधाधुंध फायरिंग की
बड़ौत/बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बडावद गांव के जंगल मेें जमीन विवाद को लेकर छह लोगों ने एक युवक को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की, लेकिन वह बच गया। सूचना पर सीओ बड़ौत, थाना बिनौली और बड़ौत की पुलिस टीम गांव में पहुंची और मामले की जांच की।
आकाश पुत्र सतेंद्र और उसका भाई राहुल निवासी सरूरपुर कला बड़ावदा मेें निखिल पुत्र कृष्ण को मिलने आए थे, तो निखिल उन्हें अपनी ट्यूबवेल पर ले गया। आकाश का अपने ही गांव में जमीन का विवाद चल रहा है, जब तीनों ट्यूबवेल पर बैठे थे, तभी अनुज बावली, रितिक जिवाना के साथ चार लड़के नलकूप पर पहुंचे और उन्होंने आकाश को निशाना बनाकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। युवक ने वहां से भागकर जान बचाई और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

हमले की सूचना मिलते ही सीओ रमानंद कुशवाहा, थाना बिनौली और बड़ौत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। आकाश ने थाना बिनौली में अनुज बावली, रितिक जिवाना सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए है और कई टीम रवाना की गई है। इस घटना को लेकर बड़ावद में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed