{"_id":"5b54dc7a4f1c1b19208b63c5","slug":"81532288122-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिगंबर जैन धर्मशाला में चोरी का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिगंबर जैन धर्मशाला में चोरी का खुलासा
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर किरठल के दिगंबर जैन धर्मशाला में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है। चोरों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
किरठल गांव में एक सप्ताह पहले चोरों ने दिगंबर जैन धर्मशाला के ताले तोड़कर पंखे, बैट्री समेत हजारों रुपये का सामान चोरी किया। इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस जांच में नीशू व मनीष पुत्र रमेश निवासी किरठल के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करना कबूल किया। थानाध्यक्ष नरेश ने बताया कि पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर चोरी हुए सात पंखे, एक बैट्री बरामद किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।