फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दस साल की बच्ची फांसी लगाकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

दस साल की बच्ची फांसी लगाकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दस साल की बच्ची फांसी लगाकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका
छपरौली (बागपत)। छपरौली क्षेत्र के जंगल में खेत से पिता का खाना देकर घर लौट रही 10 साल की बच्ची की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। अर्धनग्न शव जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने छानबीन की। मृतका के हाथ बांधे गए थे। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची बुधवार सुबह 10 बजे के लगभग खेत में पिता के लिए खाना लेकर गई थी। पिता ने बताया कि खाना देने के तुरंत बाद वह वापस घर के लिए चली गई थी। लेकिन जब पिता दोपहर को घर पहुंचे तो पता चला कि मासूम घर नहीं लौटी। परिजनों व ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। बुधवार की शाम खेत वाले रास्ते पर एक ईंख के खेत में बच्ची का फांसी लगा शव पड़ा मिला। शव अर्द्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ था। मृतका के सलवार के नाड़े से उसे फांसी लगाई थी और दोनों हाथ भी बंधे हुए थे। परिजनों ने आशंका जताई की रेप के बाद बच्ची की हत्या की गई है। छपरौली थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होने घटना स्थल के आसपास का निरीक्षण किया। बच्ची की हत्या के बाद परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की घर पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


किसी से कोई रंजिश नहीं
छपरौली। पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उसकी बेटी हर रोज खेत में उसके लिए खाना लेकर जाती थी। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि बच्ची की फांसी लगाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed