फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अश्लील वीडियो बनाकर तीन माह तक छात्रा से रेप

अश्लील वीडियो बनाकर तीन माह तक छात्रा से रेप

Fri, 25 May 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
अश्लील वीडियो  बनाकर तीन माह तक छात्रा से रेप
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ब्लैकमेल कर छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। युवक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कक्षा 10 की छात्रा से तीन माह तक रेप करता रहा। परिजनों ने लोनी में रेलवे स्टेशन पर छात्रा को बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी कक्षा 10 की छात्रा है। उसने बताया कि तीन माह पूर्व गांव के ही एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ तीन माह तक रेप करता रहा। आरोपी ने उससे 52 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। आरोपी ने छात्रा को फोन कर बुलाया और उसे दिल्ली चलने के लिए कहा। छात्रा उसके साथ चली गई। छात्रा के परिजनों को जानकारी मिली तो उन्होने पीछा कर दोनों को लोनी रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया लेकिन आरोपी मौका पाकर भाग निकला। छात्रा ने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed