फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिनौली में युवती से गैंगरेप

बिनौली में युवती से गैंगरेप

Sun, 22 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बिनौली में युवती से गैंगरेप
बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को घर से अगवा कर दो युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। तीन दिन बाद भी पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। जिससे पीड़ित परिवार भयभीत है। शनिवार को पीड़ित युवती अपने परिजनों के साथ एसपी से मिली और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने बिनौली पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 अप्रैल की रात युवती घर में सोई थी। रात्रि 12 बजे के लगभग गांव के ही दो युवक घर में घुसे और युवती का मुंह दबाकर उठा ले गए। घर के पास खेत में ले जाकर दोनों ने युवती से गैंगरेप किया और विरोध करने पर युवती को मारपीट भी की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। बदहवास हालत में घायल युवती घर पहुंची और अपनी मां को सारी बात बताई। परिजन पीड़िता को लेकर बिनौली थाने पहुंचे और दो युवकों को नामजद कराते हुए तहरीर दी। इस मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी बिनौली रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोपी युवक गांव में खुले घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से पीड़ित परिवार भयभीत है। शनिवार को पीड़ित युवती अपने परिजनों के साथ एसपी से मिली और मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी ने बिनौली पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed