{"_id":"6ad2668a9c19e8a3e90e9c3a","slug":"ailing-farmer-dies-allegations-of-an-incorrect-injection-being-administered-hardoi-news-c-213-1-hra1004-158583-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बीमार किसान की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बीमार किसान की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
विज्ञापन
फोटो- 41- तोताराम। फाइल फोटो
हरदाेई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कबड़ियन टोला निवासी एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार को निजी डॉक्टर से इलाज कराकर लौटने पर रास्ते में अचानक मौत हो गई। परिजन ने गलत इलाज करने का आरोप चिकित्सक पर लगाया। परिजन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
कबड़ियन टोला निवासी तोताराम (42) खेती करते थे। भाई सुधीर कुमार ने बताया कि तोताराम करीब एक साल से बवासीर से पीड़ित थे। बृहस्पतिवार को परिजन उन्हें इलाज के लिए कछौना के गाजू मार्ग स्थित एक निजी डॉक्टर के पास ले गए थे। यहां डॉक्टर ने तोताराम को इंजेक्शन लगाया और कुछ दवाएं दीं। इसके बाद उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें लेकर गांव लौट रहे थे।
इस दौरान देर शाम कछौना कोतवाली क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव के पास तोताराम की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचने के बाद परिजन ने डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने के लिए बेनीगंज पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। तोताराम के परिवार में पत्नी संगीता देवी हैं। कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।