{"_id":"6ad26683d00b64477e00734c","slug":"three-year-old-child-loses-life-due-to-pus-in-the-abdomen-hardoi-news-c-213-1-hra1004-158551-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पेट में पस होने से गई तीन साल के मासूम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पेट में पस होने से गई तीन साल के मासूम की जान
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के बद्दापुर में संदिग्ध हालात में तीन साल के मासूम की बृहस्पतिवार शाम मौत हो गई। पिता ने पत्नी के प्रेमी की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया। हालांकि पोस्टमार्टम में बच्चे के पेट में पस होने के कारण मौत होने की बात सामने आई। आरोपों के आधार पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मझिला थाना क्षेत्र के बद्दापुर निवासी एक शख्स की शादी 12 साल पहले सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटे और एक बेटी हुई। अब से एक साल पहले पत्नी बच्चों को लेकर बूढ़नपुर निवासी प्रदीप के साथ शाहजहांपुर चली गई थी। पुलिस की मदद से बेटी और बड़ा बेटा पति को वापस मिल गया था लेकिन तीन साल का बेटा पत्नी के साथ ही रहा। पति का आरोप है कि प्रदीप तीन साल के बेटे से हाथ पैरों की मालिस कराने के साथ ही उसकी पिटाई करता था। इसके वीडियो भी होने का दावा पति ने किया।
आरोप है कि बेटे के पेट में लात मारने के कारण उसे दर्द और पेट फूलने की समस्या हुई। इस पर पत्नी बीते 24 अगस्त को बेटे को लेकर अपने मायके पहुंची। यहां पति ही इलाज करा रहा था। बृहस्पतिवार शाम मासूम की मौत हो गई। पिता ने पत्नी के प्रेमी की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार देर शाम कराया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में बीमारी और पेट में काफी दिनों से पस होने की जानकारी पता चली है। सीओ शाहाबाद संतोष सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पिता आरोप लगा रहा है लेकिन पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि नहीं हुई। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजन के आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।